Google Discover Kya Hai और कैसे कार्य करता है ?

नमस्कार दोस्तों , आपका हमारे ब्लॉग के ऊपर स्वागत है। आज हम आपको Google Discover Kya Hai के बारे में सम्पूर्ण जानकारी देंगे।

हम यह भी कवर करेंगे की गूगल डिस्कवर कैसे कार्य करता है। में आपको यह भी बताने की कोशिश करूँगा की आप कैसे अपने ब्लॉग को Google Discover में ला सकते है।

दोस्तों , गूगल समय समय पर अपनी Technology और Feature दोनों को Enhance करता रहता है।

कहने का अर्थ यह है की या तो अपने पुराने Feature के नाम बदलकर और उनको Improvise करके लोगो सामने लाया जाता है।

नहीं तो बिलकुल नए Feature को Introduce किया जाता है जो आपके ब्लॉग के ट्रैफिक को Increase करने में मदद करती है।

Example के तोर पर आप Web stories को ले सकते है। जब गूगल ने इसको लॉंच किया तो इसको बहुत ज्यादा प्रमोट किया था।

अब गूगल ने अपने पुराने Feature को जिसको 2018 से पहले Feed बोला जाता था। उसको Modify किया है।

अब इस Feature को Google Discover के नाम से जाना जाता है। गूगल हालही में बहुत सारी website और पोस्ट को गूगल डिस्कवर में प्रमोट कर रहा है।

आजकी पोस्ट में हम Google Discover को ही समझने वाले है और वेबसाइट को गूगल डिस्कवर में कैसे लाए इस पर भी बात करने वाले है।

Google Discover Kya Hai –

गूगल डिस्कवर एक Modern Technology है जो User की रूचि को Follow करती है।

User Search में क्या खोज रहा है उसको आधार बनाकर उसके Interest को समझा जाता है।

उसी Interest के अनुसार उसको गूगल डिस्कवर में पोस्ट और Stories Suggest की जाती है।

आप जिन Content को Search के माध्यम से ढूढ़ रहे होते है गूगल डिस्कवर उनको अपनी Feed में बिना बिना कोई कीवर्ड टाइप किए आपके सामने पेस कर देता है।

गूगल डिस्कवर का Feature अभी केवल मोबाइल यूजर को ही मिला है। डेस्कटॉप में आप यह फीचर Use नहीं कर सकते है।

Also Read

Google Discover काम कैसे करता है –

जैसे की हमने आपको पहले ही बता दिया है यह आपकी रूचि को समझकर आपको आर्टिकल व News Suggest करता है।

जैसे – आपकी बॉलीवुड मूवी में रूचि है तो आप सर्च में उनके बारे में खोजते होंगे।

गूगल डिस्कवर आपकी मूवीज की रूचि को समझकर आपको मूवी से जुड़े आर्टिकल और News दिखाने लग जाता है।

इसलिए आप जैसा भी Content गूगल पर सर्च करोगे आपको वैसा ही रिजल्ट आपकी डिस्कवर फीड में दिखाई देगा।

ब्लॉग को गूगल डिस्कवर में कैसे लायें –

हम आपके साथ कुछ टिप्स शेयर करेंगे जो आपके ब्लॉग को गूगल डिस्कवर में लाने में मदद करेंगे।

1) Microniche पर कार्य करे –

अगर आप अपने ब्लॉग को गूगल डिस्कवर पर लाना चाहते है तो आपको Niche पर नहीं बल्कि Microniche पर कार्य करना है।

Microniche का अर्थ है Niche की Subniche जैसे – Men Tshirt एक Niche है और Round Neck Men Tshirt एक Microniche है।

Microniche ब्लॉग बनाने का यह फायदा होता है की आपका ब्लॉग और भी ज्यादा टॉपिक Related हो जाता है।

जिससे गूगल को यह पता लग जाता है की एक Specific टाइप की Query पर आपका ब्लॉग Suggest करना, User को Better Experience दे सकता है।

जिससे आपके गूगल डिस्कवर में आने के चान्सेस काफी बढ़ जाते है।

2) Post Title को Optimize करे –

जब भी आपकी पोस्ट किसी भी व्यक्ति के सामने जाती है तो सबसे पहले उसको क्या दिखाई देता है।

सीधा सा उत्तर है सबसे पहले उसको हमारी पोस्ट का टाइटल दिखाई देता है। अगर आपका टाइटल साधारण सा होगा तो उसपे क्लिक्स कभी नहीं आयंगे।

इसलिए आपको अपनी पोस्ट के टाइटल को अच्छे से बनाना है। टाइटल बनाते समय यह ध्यान रखे की आपका टाइटल आपकी पोस्ट को Summarize करे।

इसके अलावा आपका टाइटल थोड़ा Clickable भी होना चाहिए।

Tips – अगर आपने डिस्कवर पोस्ट को ध्यान से देखा होगा तो आपने वह पर semicolon के Pattern को देखा होगा।

आप भी पोस्ट के टाइटल में semicolon का उपयोग कर सकते है ताकि पोस्ट गूगल डिस्कवर में आ सके।

3) Trending Topic or News आपके लिए कार्य कर सकती है –

जैसे की हमने आपको पहले ही बता दिया है की गूगल डिस्कवर रूचि के आधार पर कार्य करता है।

लोग उन चीज़ो पर ज्यादा रूचि दिखाते है जो इस समय Trend पर चल रही होती है।

Trending टॉपिक पर आर्टिकल और News जल्दी से गूगल पर available नहीं होती है।

अगर आप Trends को फॉलो करके आर्टिकल बनाते है तो Lack of Content की वजह से आपके गूगल डिस्कवर में आने के चान्सेस काफी हाई हो सकते है।

4) Image की साइज़ और क्वालिटी अच्छी रखें

गूगल डिस्कवर में फीचर होने के लिए Image की साइज़ और क्वालिटी अच्छी होनी जरुरी है।

क्योकि गूगल डिस्कवर पर टाइटल के बाद दूसरी इमेज ही User को दिखाई देती है। Image जितनी Clickable होगी।

आपके Discover से ट्रैफिक आने के चान्सेस उतने हाई रहते है।

इसलिए आपको अच्छी Quality की इमेज का उपयोग करना चाहिए।

आपको इमेज का साइज भी Standard रखना चाहिए ताकि आपकी पोस्ट डिस्कवर पर आ सके।

5) मोबाइल फ्रेंडली वेबसाइट बनाए –

दोस्तों , यह पॉइंट सभी पॉइंट्स में सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। जैसे की हमने आपको पहले भी बताया है।

गूगल डिस्कवर का उपयोग आप केवल मोबाइल फ़ोन में कर सकते है।

इसका सीधा सा अर्थ यह है की आपकी वेबसाइट मोबाइल फ्रेंडली होनी चाहिए।

अगर आपकी वेबसाइट मोबाइल फ्रेंडली नहीं होगी तो आपका डिस्कवर में फीचर होना बहुत ही मुश्किल है।

ब्लॉग को गूगल डिस्कवर में लाने के फायदे-

1) ब्लॉग को डिस्कवर में लाने के लिए आपको Zero Seo की Knowledge चाहिए।

2 ) आप डिस्कवर के माध्यम से रोजाना मिलियंस में ट्रैफिक निकाल सकते है।

3 ) आप अपनी Brand New वेबसाइट पर भी मिलियंस में ट्रैफिक निकाल सकते है।

4 ) आप छोटे आर्टिकल को भी गूगल डिस्कवर में ला सकते है मतलब लम्बे आर्टिकल लिखने की जरूरत नहीं पड़ती।

5 ) यह आपकी कमाई को बढ़ाने में भी मदद करता है।

गूगल डिस्कवर से जुड़े सवाल और जवाब –

Q1) क्या डिस्कवर का कोई डेस्कटॉप वर्शन है ?

Ans – नहीं , गूगल डिस्कवर अभी डेस्कटॉप पर मौजूद नहीं है।

Q2) क्या कोई गूगल डिस्कवर एप्प हैं ?

Ans – नहीं , इसकी कोई अलग एप्प नहीं है आप इसको गूगल एप्प पर ही देख सकते है।

Q3) मोबाइल फोन में गूगल डिस्कवर  कैसे ला सकते हैं ?

Ans – आप अपने मोबाइल फ़ोन में गूगल एप्प के माध्यम से डिस्कवर का उपयोग कर सकते है।

Q4) गूगल के डिस्कवर को हिंदी में कैसे करें?

Ans – दोस्तों , Main Page के टॉप पर आपको 3 डॉट का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करके आपको भाषा का चुनाव करना है और हिंदी को सलेक्ट करके डिस्कवर की भाषा बदल देना है।

Final Words on Google Discover Kya Hai –

दोस्तों, मुझे उम्मीद है कि आपको आजकी पोस्ट Google Discover Kya Hai बहुत ज्यादा पसंद आई होगी।

हमने आजकी पोस्ट में दो अलग टॉपिक गूगल डिस्कवर कैसे काम करता है और ब्लॉग को डिस्कवर में कैसे लाए को भी कवर किया है।

आप अगर आज की पोस्ट को अच्छे से पढ़ते हैं और टिप्स को अप्लाई करते हैं तो आपके ब्लॉग  के डिस्कवर में आने के Chances बढ़ जाएगा।

आशा है कि आपको आज की पोस्ट से कुछ नया और रुचिपूर्ण सीखने को मिला होगा।

Leave a Reply