Vlog Thumbnail Kaise Banaye

नमस्कार दोस्तों , आपका हमारे ब्लॉग के ऊपर स्वागत है। आज हम आपके साथ Vlog thumbnail kaise banaye के बारे में जानकारी साझा करने वाले है।

दोस्तों , आज के समय में लोगो का यूट्यूब पर व्लॉग बनाने का क्रेज़ चल रहा है। कुछ लोग लॉन्ग व्लॉगस बनाते है जबकि कुछ लोग मिनी व्लॉग बना रहे है।

व्लॉग के माध्यम से लोग अपनी दैनिक जीवन को लोगो के सामने रखने की कोशिश करते है।

व्यक्ति यह दर्शना चाहता है की उसकी जिंदगी में क्या गुजर रहा है और उसने आज क्या नई चीज़ को एक्सपीरियंस किया है।

व्लॉगिंग सुनने में जितना आसान है उतना मुश्किल इसको execute करना है क्योकि लोगो को अपनी वीडियो पर लेकर आना एक बहुत बड़ी चुनौती बन जाती है।

लोगो को वीडियो पर लाने के लिए आपको अट्रैक्टिव टाइटल और Clickable थंबनेल की जरूरत पड़ती है।

अगर आपको अच्छा thumbnail बनाना नहीं आता है तो लोग आपकी वीडियो पर बिलकुल भी क्लिक नहीं करेंगे।

सीधा सा मतलब यह है की यूट्यूब पर सफल होने के लिए आपको थंबनेल बनाने की जानकारी होनी चाहिए।

आज हम आपकी यही जानकारी निखारेंगे। हम आपको 3 ऐसे टूल से अवगत करवायेंगे जिनके माध्यम से आप अट्रैक्टिव थंबनेल बना सकते है।

चलिए अब Vlog के लिए थंबनेल बनाना सीखते है।

थंबनेल क्या होता है –

जब आप यूट्यूब को ओपन करते है तब आपके सामने वीडियो आने लग जाती है। वीडियो में आपको दो चीज़े मुख्य रूप से दिखाई देती है।

पहला वीडियो का टाइटल दूसरा वीडियो का पोस्टर।

वीडियो का पोस्टर जिसमे वीडियो की मोटी मोटी जानकारी चित्र और लेख के माध्यम से दी जाती है। इसी पोस्टर को हम थंबनेल के नाम से जानते है।

थंबनेल आपको वीडियो के बारे में बताने में मदद करता है। आपका थंबनेल जितना अट्रैक्टिव और प्रोफेशनल होगा।

आपकी वीडियो पर व्यूज आने के चान्सेस उतने अधिक हो जायँगे। कहने का अर्थ यह है की वीडियो चलेगी या नहीं यह आपके थंबनेल और टाइटल पर निर्भर करता है।

Vlog थंबनेल कैसे बनाए –

1) Canva से बनाए –

कान्वा से व्लॉग के लिए थंबनेल बनाने के लिए आपको कुछ स्टेप्स को पूरा करना है। सबसे पहले आपको कान्वा के ऊपर अपना खाता बना लेना है।

अब आपको होमपेज के ऊपर आकर यूट्यूब थंबनेल को ढूढ़ना है और उसके ऊपर क्लिक कर देना है। आपके सामने नया पेज आएगा।

अब आपको अपलोड के माध्यम से अपनी व्लॉग की फोटो को अपलोड कर लेना है।

और थंबनेल के ऊपर ड्रैग कर लेना है। अब आपको टेक्स्ट के माध्यम से अपने थंबनेल पर टेक्स्ट को जोड़ लेना है।

आप टेक्स्ट को अट्रैक्टिव बनाना चाहते है तो आपको एडिट करने के बहुत सारे ऑप्शन मिल जाते है।

जैसे आपको स्टाइल , फॉण्ट , कलर , इफेक्ट्स इत्यादि इससे अपने टेक्स्ट को अट्रैक्टिव बना लेना है।

अगर आपको थंबनेल में ग्राफ़िक्स , फोटो और एलिमेंट का उपयोग करना है तो आप Elements का उपयोग कर लेना है।

आखिर में आपको सेव के माध्यम से अपनी फोटो को मोबाइल या कंप्यूटर में सेव कर लेना है।

2) Pixellab से बनाए –

पिक्सेलब एक बहुत ही ज्यादा पॉपुलर एप्प है इसके माध्यम से भी आप अपने यूट्यूब चैनल के लिए थंबनेल बना सकते है।

भारत में ज्यादातर क्रिएटर pixellab या कान्वा के माध्यम से ही अपना थंबनेल बनाते है।

pixellab का उपयोग करने के लिए सबसे पहले आपको इसको गूगल प्लेस्टोर से इनस्टॉल कर लेना है।

अब आपको Pixellab को ओपन करना है होमपेज में आपको टॉप में 3 डॉट का ऑप्शन दिखाई देगा,

आपको इसके ऊपर क्लिक करके इमेज साइज में यूट्यूब थंबनेल को choose कर लेना है।

अब आपको टॉप में प्लस का ऑप्शन दिखाई देगा , इसके ऊपर क्लिक करके गैलरी के माध्यम फोटो को अपलोड करना है।

आपको इस फोटो को पुरे थंबनेल में एडजस्ट करना है। अब आपको थंबनेल के ऊपर टेक्स्ट को जोड़ना है।

टेक्स्ट जोड़ने के लिए A पर क्लिक करना है और टेक्स्ट पर क्लिक करके टेक्स्ट को जोड़ देना है।

अब आप होमपेज में दिए गए एडिटिंग के ऑप्शन से टेक्स्ट को customise कर सकते है।

जैसे फॉण्ट , कलर , 3d शेप इत्यादि। थंबनेल बनाने के बाद आपको उसको सेव या एक्सपोर्ट कर लेना है।

3) Picsart से बनाए –

picsart से थंबनेल बनाने के लिए सबसे पहले आप इसकी एप्प को इनस्टॉल कर ले।

अब होमपेज पर आपको + का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करे और यूट्यूब थंबनेल साइज को चुन ले।

अब आपको फोटो को अपलोड करना है और थंबनेल पर अच्छे से फैला देना है। अब आपको टेक्स्ट के ऑप्शन का उपयोग करके थंबनेल में टेक्स्ट को जोड़ देना है।

टेक्स्ट को आकर्षित बनाने के लिए आप टेक्स्ट को एडिट कर सकते है। आप टेक्स्ट को कलर दे सकते है।

टेक्स्ट का फॉन्ट बदल सकते है और इसमें स्ट्रोक जोड़ सकते है।

अंत में आपको थंबनेल को फ़ोन या कंप्यूटर में सेव कर लेना है।

थंबनेल के महत्व –

1 ) एक अच्छा थंबनेल आपकी वीडियो का CTR इम्प्रूव करता है जो आपके Views बढ़ाने में मदद करता है।

2 ) अगर आप एक अच्छा थंबनेल बनाते है तो यह आपकी ब्रांड वैल्यू बढ़ाने में मदद करता है।

3 ) थंबनेल आपकी वीडियो को प्रोफेशनल बनाने में मदद करता है।

4 ) थंबनेल के माध्यम से आप अपनी ऑडियंस को चित्र और शब्दो से वीडियो का पूरा निचोड़ समझा देते है।

5 ) थंबनेल आपके चैनल की इंगगमेंट बढ़ाने में मदद करता है।

FAQ-

Q1) यूट्यूब के लिए थंबनेल कैसे बनाएं?

Ans – आप कान्वा , पिक्सेलाब या अन्य थंबनेल मेकर से यूट्यूब के लिए थंबनेल बना सकते है।

Q2) सबसे अच्छा थंबनेल बनाने वाला ऐप कौन सा है?

Ans – Canva और Pixellab को सबसे अच्छा थंबनेल बनाने वाला एप्प माना जाता है।

Q3) थंबनेल के लिए मैं किस ऐप का उपयोग कर सकता हूं?

Ans – थंबनेल बनाने के लिए आप कान्वा या पिक्सेलाब का उपयोग कर सकते है।

Final Words on vlog thumbnail kaise banaye –

दोस्तों , मुझे उम्मीद है की आपको आजकी हमारी पोस्ट vlog thumbnail kaise banaye बहुत ज्यादा पसंद आयी होगी।

आज हमने आपको पूरी जानकारी देने की कोशिश की है की आप कैसे एक प्रोफेशनल थंबनेल बना सकते है।

हमने आपको सारे टूल्स से भी अवगत करवाया है जो आपको थंबनेल बनाने में मदद करेंगे।

आशा है आजकी पोस्ट के बाद आप अपना खुद का थंबनेल बना पायंगे।

Also Read –

Leave a Reply