व्हाट्सएप पर नया ग्रुप कैसे बनाएं

नमस्कार दोस्तों , आपका हमारे ब्लॉग के ऊपर स्वागत है आज हम आपको व्हाट्सएप पर नया ग्रुप कैसे बनाएं के बारे में जानकारी देंगे।

दोस्तों , Whatsapp एक Messaging एप्प है जिसके माध्यम से आप अपने दोस्त और सहपाठी के साथ चैट या फिर फाइल्स का लेन देन कर सकते है।

One To One Chat करने के लिए मैसेज वगैरा अच्छा रहता है परन्तु जब आपका पूरा एक Friend Circle हो।

या फिर आपकी एक पूरी Team हो जिसमे 20 , 25 या उससे भी अधिक मेंबर हो।

आप सभी के साथ एक साथ Communication करना चाहते है तब ग्रुप एक बहुत ही अच्छा ऑप्शन होता है।

व्हाट्सएप्प आपको ग्रुप बनाने का ऑप्शन देता है जिसके माध्यम से आप अपना एक खुद का ग्रुप बना सकते है।

आप अपने ग्रुप के अंदर अपने दोस्त या टीम को जोड़कर बहुत सारी चीज़ो को आसान बना सकते है।

व्हाट्सएप्प ग्रुप को आप विभिन विभिन Purpose के लिए उपयोग में ला सकते है।

जैसे इसके माध्यम से आप अपने दोस्तों के साथ हसी मज़ाक कर सकते है। आप अपने टीम मेंबर को Right Information एक साथ Pass कर सकते है।

इसके आलावा आप ग्रुप में एफिलिएट लिंक्स वगेरा शेयर करके पैसे भी कमा सकते है।

चलिए अब हम आज की पोस्ट को अच्छे से Explore करते है।

Whatsapp Group क्या है –

दोस्तों , व्हाट्सएप्प में हम Generally एक ही व्यक्ति से बात कर पाते है। परन्तु जब हमे एक साथ बहुत सारे लोगो को एक ही मैसेज भेजना होता है।

तब एक एक करके मैसेज भेजना काफी कठिन हो जाता है इस Case में Whatsapp हमे ग्रुप का ऑप्शन देता है।

जिसके माध्यम से हम Required व्यक्ति को Select करके अपने खुद का ग्रुप बना लेते है और उसके बाद हम उनको एक साथ ही मैसेज भेज देते है।

ग्रुप में आप Text , Image , Video , Emoji सबकुछ शेयर कर सकते है।

Also Read – 

Whatsapp Group कैसे बनाए –

1 ) सबसे पहले आपको अपने फ़ोन में Whatsapp को ओपन कर लेना है।

2 ) Homepage में आपको Bottom में चैट का बटन दिखाई देगा आपको इसके ऊपर क्लिक करना है।

3 ) अब आपके सामने एक New Page आएगा यहां पर आपको New Group का ऑप्शन दिखाई देगा, आपको इसके ऊपर क्लिक करना है।

4 ) अब आपके सामने Add Participants का पेज आएगा , आपको यहाँ पर उन कांटेक्ट को सेलेक्ट करना है जिनको आप ग्रुप में जोड़ना चाहते है।

5 ) Contact सेलेक्ट करने के बाद आपको Next के ऊपर क्लिक करना है।

6 ) अब आपके सामने ग्रुप नाम लिखने का ऑप्शन आएगा , आपको यहाँ पर ग्रुप नाम लिखना है।

7 ) फाइनली आपको Check के ऊपर क्लिक करना है और आपका ग्रुप यहाँ पर क्रिएट हो जायगा।

Whatsapp ग्रुप में मेंबर कैसे जोड़े –

दोस्तों , Whatsapp ग्रुप बनाने के बाद अगर आप अपने ग्रुप में और भी अधिक लोगो को जोड़ना चाहते है।

तो आपको सिम्पली क्या करना है आपको टॉप में जाकर अपने ग्रुप आइकॉन पर क्लिक करना है।

अब आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जायगा। आपको यहां पर थोड़ा सा नीचे स्क्रॉल करना है।

आपको यहाँ पर Add Participants का ऑप्शन दिखाई देगा। आपको इसके ऊपर क्लिक करना है।

अब आपके सामने आपकी कांटेक्ट लिस्ट आ जायगी यहां पर आपको जिसको भी ऐड करना है उसको सेलेक्ट करके चेक पर टिक कर देना है।
व्यक्ति ग्रुप में जुड़ जायगा।

Whatsapp ग्रुप में मेंबर कैसे हटाए –

दोस्तों , अगर आप किसी भी व्यक्ति को ग्रुप से बहार निकालना चाहते है तो उस केस में आपको दुबारा ग्रुप आइकॉन पर क्लिक करना है।

अब आपके सामने ग्रुप Info का पेज आ जायगा , यहाँ पर आपको आपके Add किए गए मेंबर की लिस्ट मिल जायगी।

अब आपको जिस भी मेंबर को ग्रुप से Remove करना है आपको उसके ऊपर क्लिक करना है।

अब आपके सामने एक नया पेज आ जायगा यहां पर आपको रिमूव का ऑप्शन मिलेगा।

आपको इसके ऊपर क्लिक करके मेंबर को ग्रुप से निकाल देना है।

Whatsapp Group Link कैसे बनाए –

दोस्तों , अगर आप किसी भी व्यक्ति को Whatsapp से बहार अपने ग्रुप में जोड़ना चाहते है तो आप उस व्यक्ति को व्हाट्सएप्प ग्रुप लिंक के माध्यम से Invite कर सकते है।

Whatsapp Invite Link Generate करने के लिए आपको Again अपने Whatsapp Group Icon के ऊपर क्लिक करना है।

अब आपके सामने व्हाट्सएप्प ग्रुप इन्फो का पेज आएगा। यहां पर आपको थोड़ा सा नीचे स्क्रॉल करना है।

अब आपको यहाँ पर invite via link का ऑप्शन दिखाई देगा , आपको इसके ऊपर क्लिक करना है।

अब आपके सामने Invite link का पेज आएगा। यहां पर कॉपी लिंक , शेयर लिंक बहुत सारे ऑप्शन मिलेंगे।

आप इनके माध्यम से अपने लिंक जेनेरेट करके किसी भी प्लेटफार्म में शेयर कर सकते है।

Whatsapp Group में नाम, प्रोफाइल और डिस्क्रिप्शन कैसे बदले –

दोस्तों , अगर आप अपने व्हाट्सएप्प ग्रुप का नाम , प्रोफाइल और डिस्क्रिप्शन बदलना चाहते है तो आपको नीचे बताए गए steps को ध्यान से समझना है।

सबसे पहले आपको अपने व्हाट्सएप्प ग्रुप इन्फो को ओपन करना है। यहां पर आपको टॉप में प्रोफाइल पिक्चर का ऑप्शन दिखाई देगा।

आपको इसके माध्यम से अपनी प्रोफाइल पिक्चर को बदल लेना है। इसी के निचे आपको ग्रुप नाम बदलने का ऑप्शन भी मिल जाता है।

यहाँ से आप अपने ग्रुप नाम को बदल सकते है। इसके थोड़े निचे आपको Add Description का ऑप्शन मिलता है।

जिसके माध्यम से आप अपने ग्रुप के लिए डिस्क्रिप्शन भी लिख सकते है।

Whatsapp Group डिलीट कैसे करे –

दोस्तों , Whatsapp ग्रुप को डिलीट करने के लिए सबसे पहले आपको अपने आपको व सभी मेंबर को ग्रुप से रिमूव कर देना है।

अब आपको दुबारा ग्रुप प्रोफाइल पर क्लिक करना है , अब आपके सामने डिलीट ग्रुप का ऑप्शन आ जायगा।

आपको डिलीट के ऊपर क्लिक करके अपने ग्रुप को डिलीट कर देना है।

व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़े सवाल और जवाब –

Q1) व्हाट्सएप्प ग्रुप में एडमिन कैसे बनाए ?

Ans – Group Info को ओपन करे , आपको यहां पर एडमिन का ऑप्शन दिखाई देगा। आपको इसके ऊपर क्लिक करके कन्फर्म एडमिन करना है। आपका एडमिन बदल जायगा।

Q2) व्हाट्सएप्प ग्रुप में एडमिन कैसे हटाए ?

Ans – Group Info को ओपन करे , आपको यहां पर डिसमिस एडमिन का ऑप्शन दिखाई देगा। आपको इसके ऊपर क्लिक करके dismiss एडमिन करना है। आपका एडमिन रिमूव हो जायगा।

Q3) क्या हम व्हाट्सएप में ग्रुप को रिपोर्ट कर सकते है ?

Ans – जी हां , आपको व्हाट्सएप्प में रिपोर्ट का ऑप्शन मिलता है जिसके माध्यम से आप ग्रुप को रिपोर्ट कर सकते है।

Q4) व्हाट्सएप ग्रुप में कितने लोगों को जोड़ा जा सकता है?

Ans – नए अपडेट आने के बाद आप एक whatsapp ग्रुप में 1024 लोगो को जोड़ सकते है।

Q5) व्हाट्सएप पर कितने ग्रुप बना सकते हैं?

Ans – whatsapp पर आप ज्यादा से ज्यादा 100 ग्रुप्स बना सकते है।

Final Words on व्हाट्सएप पर नया ग्रुप कैसे बनाएं –

दोस्तों , मुझे उम्मीद है आपको आजकी पोस्ट व्हाट्सएप पर नया ग्रुप कैसे बनाएं बहुत ज्यादा पसंद आयी होगी।

आज हमने डिटेल में सभी चीज़ो को explain किया है ताकि आपको whatsapp ग्रुप से जुड़े किसी भी प्रकार के डॉब्टस नहीं रहे है।

हमने ग्रुप बनाने , मेंबर जोड़ने , ग्रुप डिलीट, शेयरिंग सभी चीज़ो को अच्छे से एक्सप्लेन किया है।

आजकी पोस्ट के बाद आपको किसी भी प्रकार का डाउट नहीं रहना चाहिए whatsapp group से सबंधित।

अगर कोई doubt रहता है तो उसको हम future में जरूर कवर करेंगे।

Leave a Reply