Instagram ki Language Kaise Change Kare 2024

नमस्कार दोस्तों , आज हम Instagram ki Language Kaise Change Kare इसके बारे में समझेंगे।

दोस्तों , सोशल मीडिया का चलन आज के समय में बहुत ही ज्यादा हो गया है। आज के समय में सभी व्यक्ति सोशल मीडिया से जुड़ना चाहता है।

अगर हम कुछ समय पहले की बात करे तो पढ़े लिखे व्यक्ति ही सोशल मीडिया का ज्यादा उपयोग करते थे।

इसका मुख्य कारण था भाषा क्योकि पहले सोशल मीडिया English भाषा में ही होती थी।

भारत में बहुत सारे व्यक्ति इंग्लिश भाषा को कम जानते है वह या तो हिंदी भाषा को अच्छे से जानते है या रीजनल लैंग्वेज को अच्छे से जानते है।

इसी वजह से वह सोशल मीडिया की तरफ कम रुझान रखते थे।

इसी चीज़ को सभी प्लेटफार्म ने समझा और अपने अपने प्लेटफार्म में ज्यादा से ज्यादा भाषा को Add कर लिया।

इसका फायदा यह हुआ की सोशल मीडिया के ऊपर लोगो की संख्या बढ़नी लगी।

आप आज के समय में फेसबुक , whatsapp और इंस्टाग्राम किसी के ऊपर भी भाषा को बदल सकते है।

फेसबुक और व्हाट्सप्प के ऊपर भाषा कैसे बदलते है इसके ऊपर में पहले ही आर्टिकल लिख चुका हूँ।

आज में आपको इंस्टाग्राम के ऊपर आप कैसे अपनी लैंग्वेज को बदल सकते है वह डिटेल में बताऊंगा।

क्या हम इंस्टाग्राम के ऊपर अपनी भाषा को बदल सकते है –

हाँ , आप आसानी से इंस्टाग्राम के ऊपर अपनी भाषा को सकते है। आपको केवल कुछ Steps को फॉलो करना है और आपकी भाषा बदल जायगी।

जिस प्रकार से आप फेसबुक और Whatsapp के ऊपर अपनी भाषा को बदल सकते है Same इसी प्रकार आप इंस्टाग्राम में भी बदल सकते है।

में आपको फ़ोन और लैपटॉप दोनों से भाषा बदलना सिखाऊंगा ताकि आप किसी भी चीज़ के माध्यम से अपनी भाषा को बदल पाए।

Also Read –

इंस्टाग्राम एप्प से भाषा कैसे बदले –

में आपको Step by Step Process बताऊंगा जिसको फॉलो करके आप अपनी भाषा बदल सकते है।

1 ) सबसे पहले आपको अपने फ़ोन में Instagram App को Open करके लॉगिन कर लेना है।

2 ) Homepage में आपको Bottom में आपकी प्रोफाइल का ऑप्शन दिखाई देगा , इसके ऊपर क्लिक करे।

3 ) प्रोफाइल में आपको Top में 3 Dot का ऑप्शन दिखाई देगा , इसके ऊपर क्लिक करे।

4 ) आपके सामने New Page आ जायगा यहाँ पर आपको Settings के option पर क्लिक करना है।

5 ) Settings में आपको अकाउंट के option पर क्लिक करना है।

6 ) Accounts में आपको Language का ऑप्शन दिखाई देगा , इसके ऊपर क्लिक कर दे।

7 ) अब आपके सामने बहुत सारी भाषा आ जायगी यहाँ पर आपको हिंदी भाषा को find करना है।

8 ) जैसे ही आपको हिंदी लैंग्वेज दिखाई दे आपको उसके ऊपर टिक कर देना है।

9 ) कुछ सेकण्ड्स तक Processing चलेगी और आपकी लैंग्वेज अपने आप हिंदी भाषा में बदल जायगी।

कंप्यूटर में इंस्टाग्राम लैंग्वेज कैसे चेंज करे –

कंप्यूटर में इंस्टाग्राम की भाषा को बदलने के लिए आपको सबसे पहले अपने लैपटॉप में क्रोम को ओपन करना है।

क्रोम में आपको टाइप करना है इंस्टाग्राम और इसको ओपन कर लेना है।

होमपेज में आपको टॉप पर प्रोफाइल का ऑप्शन दिखाई दे रहा होगा , इसके ऊपर क्लिक करे।

यहाँ पर आपको प्रोफाइल का ऑप्शन दिखाई देगा आपको इसके ऊपर क्लिक करना है।

अब आपको बॉटम तक स्क्रॉल करना है। बॉटम में आपको लैंग्वेज का ऑप्शन दिखाई देगा।

यहाँ पर लैंग्वेज के साथ drop down का ऑप्शन दिखाई आपको इसके ऊपर क्लिक करना है और हिंदी भाषा को choose कर लेना है।

आपके इंस्टाग्राम की भाषा बदल जायगी।

इंस्टाग्राम की भाषा बदलने के फायदे –

1 ) आप अपनी भाषा में इंस्टाग्राम का उपयोग कर पाते है।

2 ) आप आसानी से इंस्टाग्राम के Feature को Explore कर पाते है।

3 ) Reels , Post , Video और Story बनाने में काफी आसानी होती है।

4 ) आप आसानी से अपने दोस्तों से जुड़ पाते है और उनसे बात कर पाते है।

5 ) आप अपनी भाषा में लोगो को अपना सन्देश दे पाते है जिससे आपको कनेक्शन बनाने में काफी आसानी होती है।

इंस्टाग्राम भाषा बदलने के नुकसान –

अगर गलती से आपने अपने इंस्टाग्राम की भाषा को ऐसी भाषा में change कर दिया जो आपको समझ में नहीं आती है तो आप बहुत बड़ी समस्या में फस सकते है।

कहने का मतलब यह है आपको वापिस अपनी भाषा में इंस्टाग्राम को Change करने में काफी दिक्कत होगी।

साथ में आपको इंस्टाग्राम चलाने में काफी समस्या हो सकती है।

इसलिए आपको Carefully होकर इंस्टाग्राम Account की भाषा बदलनी है नहीं तो आपको दिक्कत हो सकती है।

इंस्टाग्राम भाषा से जुड़े सवाल और जवाब –

Q1) क्या हम ब्राउज़र में इंस्टाग्राम भाषा को बदल सकते है ?

Ans –  जी हाँ , दोस्तों आप आसानी से ब्राउज़र की मदद से अपने इंस्टाग्राम की भाषा को बदल सकते है।

Q2) क्या हम रीज़नल भाषा में इंस्टाग्राम को कर सकते है ?

Ans – नहीं , इंस्टाग्राम अभी आपको केवल हिंदी भाषा में बदलने का ऑप्शन प्रदान करता है।

Q3) इंस्टाग्राम में कितनी भाषा उपलब्ध है ?

Ans – इंस्टाग्राम में अभी तक 42 भाषाएँ उपलब्ध है जिसमे आप अपने अकाउंट को बदल सकते है।

Q4) क्या हम फेसबुक में भाषा को बदल सकते है ?

Ans – हाँ , फेसबुक में आपको अपनी भाषा बदलने का ऑप्शन दिया जाता है जिसका use करके आप लैंग्वेज चेंज कर सकते है।

Q5) क्या हम Iphone में इंस्टाग्राम की भाषा को बदल सकते है ?

Ans – हाँ , आप इंस्टाग्राम settings में जाकर अपने इंस्टाग्राम की भाषा को बदल सकते है।

Q6) क्या हम इंस्टाग्राम को हिंदी के अलावा किसी अन्य भाषा में चेंज कर सकते है ?

Ans – हाँ , इंस्टाग्राम के ऊपर आपको 42 भाषाएँ मिलती है आप इनमे से किसी भाषा में Instagram की Language बदल सकते है।

Q7) instagram ka malik kaun hai ?

Ans – दोस्तों , इंस्टाग्राम मेटा के अंडर में आती है इसलिए इसका मालिक Meta कंपनी है।

Q8) इंस्टाग्राम पर इंग्लिश कैसे बनाते हैं?

Ans – आप इंस्टाग्राम सेटिंग के ऊपर जाकर अपनी भाषा को इंग्लिश में बदल सकते है।

Q9) मेरे सभी इंस्टाग्राम रील दूसरी भाषा में क्यों हैं?

Ans – यह आपकी instagram की settings पर निर्भर करता है।

Instagram ki Language Kaise Change Kare से आपने क्या सीखा –

दोस्तों , मुझे उम्मीद है आपको आज की पोस्ट Instagram ki Language Kaise Change Kare बहुत ही ज्यादा पसंद आयी होगी।

आज हमने इंस्टाग्राम में आप कैसे आसानी से भाषा बदल सकते है उसके बारे में जाना है।

मैंने आपको अपने Best 2 तरिके बताए है जिसका उपयोग करके आप आसानी से इंस्टाग्राम की भाषा को बदल सकते है।

आप चाहे अपने मोबाइल से कंप्यूटर या दोनों से ही अपने इंस्टाग्राम की भाषा को बदल सकते है।

आशा है आज की पोस्ट से आपको कुछ नया ज्ञान प्राप्त हुआ होगा।

Leave a Reply