Paytm Wallet Me Paise Kaise Add Kare 

नमस्कार दोस्तों , आपका हमारे हिंदी ब्लॉग के ऊपर स्वागत है आज हम आपको Paytm Wallet Me Paise Kaise Add Kare के बारे में जानकारी देंगे।

दोस्तों , Paytm भारत में उपयोग किए जाने वाला सबसे बड़ा डिजिटल वॉलेट एप्प है। इस एप्प के माध्यम से आप पेमेन्ट की लेन देन और अपने Bills के भुगतान कर सकते है।

Paytm के माध्यम से आप बिजली का बिल , पानी का बिल , Insurance , मोबाइल रिचार्ज और बहुत सारे ऑनलाइन पेमेंट कर सकते है।

Paytm आपको पेमेन्ट का भुगतान करने के लिए बहुत सारे ऑप्शन प्रदान करता है।

जैसे  आप Upi , क्रेडिट और डेबिट कार्ड के माध्यम से बिल्स का भुगतान कर सकते है।

इसके अलावा Paytm के पास खुद का डिजिटल वॉलेट भी है जिसके अंदर आप पैसे ऐड करके कही पर भी एक क्लिक में पेमेन्ट को पे कर सकते है।

वॉलेट में पैसे जमा करने पर आपको बहुत सारे रिवार्ड्स भी दिए जाते है। जैसे आपको कैशबैक , पॉइंट्स , गिफ्ट बाउचर इत्यादि दिए जाते है।

इसके अलावा Paytm आपको वॉलेट से बिल का भुगतान करने पर कैशबैक का भी ऑफर प्रदान करती है।

इसलिए मुझे लगता है आपको Paytm वॉलेट का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करना चाहिए।

चलिए अब हम Paytm Wallet में पैसे कैसे ऐड करे के बारे में जानते है।

Paytm Wallet क्या है –

दोस्तों , Paytm Wallet एक Digital Wallet है जिसके माध्यम से आप ऑनलाइन पेमेंट्स कर सकते है।

भारत में ज्यादातर लोग Paytm का ही उपयोग करते है ऑनलाइन पेमेन्ट को पे करने के लिए।

Paytm का ज्यादातर उपयोग मोबाइल रिचार्ज , Dish Tv Recharge , फास्टैग रिचार्ज , ऑनलाइन पेमेंट्स और बहुत सारी पेमेन्ट को करने के लिए किया जाता है।

Paytm में आप वॉलेट के माध्यम से बिना किसी परेशानी के एक सेकंड में पेमेन्ट कर सकते है।

Also Read – 

Paytm में पैसे Add करने से पहले किन बातो पर फोकस करे –

1) सबसे पहले आपको यह ध्यान देना है की आपके पास एक एक्टिव इंटरनेट कनेक्शन होना चाहिए।

2 ) वॉलेट में पैसे Add करते समय कभी कभी Processing में समय लगता है  इसलिए आपको Wait करना है।

3 ) पेमेंट करते समय आपको ध्यान से नंबर , नाम और पेमेंट अमाउंट को चेक करना है।

Paytm Wallet में पैसे कैसे Add करे –

1 ) सबसे पहले आपको अपने फ़ोन में Paytm App को ओपन करना है।

2 ) Homepage में आपको Paytm Wallet का ऑप्शन दिखाई देगा। आपको इसके ऊपर क्लिक करना है।

3 ) अब आपके सामने Add Money to Paytm Wallet का ऑप्शन आएगा।

4 ) आपको इसके अंदर अपने हिसाब से 100 , 200 या 1000 रूपए को टाइप कर देना है और Proceed to Add पर क्लिक करना है।

5 ) अब आपके सामने New Page आएगा यहाँ पर आपको बहुत सारे Payment ऑप्शन मिलेंगे।

6 ) आपको यहाँ पर डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड के ऊपर क्लिक करना है।

7 ) अब आपको यहाँ पर अपने डेबिट कार्ड को ऐड कर लेना है।

8 ) अब आपको यहाँ पर अपने कार्ड की डिटेल जैसे – कार्ड नंबर , एक्सपायरी डेट और Cvv नंबर को Fill करना है और पे पर क्लिक कर देना है।

9 ) अब आपके Registered Mobile Number में Otp आएगा।  आपको इसको Paytm में डाल देना है।

10 ) आपके Paytm वॉलेट में पैसे ऐड हो जायँगे।

Paytm Wallet में UPI के माध्यम से पैसे कैसे Add करे –

दोस्तों , अब में आपको Upi का मेथड बताने वाला हूँ जिसके माध्यम से आप अपने वॉलेट में पैसे जमा कर पायंगे।

इस तरिके में भी आपको अपने Paytm लॉगिन कर लेना है और Paytm वॉलेट के ऊपर क्लिक करना है।

अब आपको यहाँ पर Add Money का ऑप्शन दिखाई देगा। आपको यहाँ पर अपने हिसाब से अमाउंट टाइप कर देना है और Proceed पर क्लिक करना है।

अब आपके सामने बहुत सारे पेमेंट करने के ऑप्शन आयंगे। आपको यहाँ पर Upi पर क्लिक करना है।

अब आपको यहाँ पर किसी भी एक Upi की एप्प को सेलेक्ट कर लेना है।

फाइनली आपको Upi पिन डालकर पेमेंट को Process कर देना है।

पेटीएम में नेटबैंकिंग के माध्यम से पैसे कैसे ऐड करे –

दोस्तों , आप नेट बैंकिंग के माध्यम से भी अपने Paytm के वॉलेट में पैसे को जमा कर सकते हो।

पैसे जमा करने के लिए आपको Paytm App में Paytm Wallet के ऊपर क्लिक करके अमाउंट टाइप कर देना है।

अब आपको पेमेंट पेज के ऊपर आना है और नेटबैंकिंग के ऊपर क्लिक करना है।

अब आपको अपना बैंक Choose करना है जिसका use आप नेटबैंकिंग के लिए करते है।

अब आपको पे नाउ के ऊपर क्लिक करना है। अब आपको अपनी नेट बैंकिंग का यूजरनाम और पासवर्ड एंटर करके पेमेंट लॉगिन पर क्लिक करना है।

अब आपको अपनी Otp को वेरीफाई करना है। आपके paytm वॉलेट में पैसे ऐड हो जायँगे।

पेटीएम वॉलेट उपयोग करने के फायदे –

1) Paytm Wallet के माध्यम से आप आसानी से कहीं पर भी ऑनलाइन पेमेन्ट कर सकते है।

2 ) आपकी ऑनलाइन पेमेन्ट Secure होती है।

3 ) आप वॉलेट के माध्यम से अपने फ़ोन , DTH या किसी भी ऑनलाइन सर्विस की पेमेन्ट कर सकते है।

4 ) Paytm आपको कैशबैक प्रोवाइड करता है जिसकी वजह से आप पैसे Save कर पाते है।

5 ) आपकी पेमेन्ट फ़ास्ट और फ्लेक्सिबल होती है।

Paytm Wallet से जुड़े सवाल और जवाब –

Q1) क्या मैं पेटीएम वॉलेट से बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर कर सकता हूं?

Ans – हाँ , आप Paytm वॉलेट से किसी अन्य बैंक खाते में आसानी से पैसे ट्रांसफर कर सकते है।

Q2) क्या हम पेटीएम में क्रेडिट कार्ड जोड़ सकते हैं?

Ans – जी हाँ , Paytm आपको क्रेडिट कार्ड , डेबिट कार्ड दोनों कार्ड को जोड़ने की सुविधा प्रदान करता है।

Q3) क्या आप बिना बैंक अकाउंट के पेटीएम का इस्तेमाल कर सकते हैं?

Ans – नहीं , क्योकि Paytm में लेन देन और वॉलेट में पैसे जोड़ने के लिए आपके खाते में बैंक अकाउंट जोड़ना जरुरी है।

Q4) क्या हम Paytm से बैंक बैलेंस चेक कर सकते है ?

Ans – जी हाँ , हम Paytm के माध्यम से अपने बैंक का लाइव बैलेंस चेक कर सकते है।

Q5) क्या paytm wallet में पैसे add करने पर हमे कैशबैक मिल सकता है ?

Ans – जी हां , अगर paytm में कैशबैक का ऑफर चल रहा है तो आपको जरूर कैशबैक मिल सकता है।

Q6) क्या मैं पेटीएम वॉलेट में कैश जमा कर सकता हूं?

Ans – आप paytm वॉलेट में बैंक खाते से धन जमा करवा सकते है और इस धन को आप शॉपिंग , रिचार्ज व् अन्य गतिविधि के लिए उपयोग कर सकते है।

Final words on Paytm Wallet Me Paise Kaise Add Kare –

दोस्तों , मुझे उम्मीद है आपको आजकी पोस्ट Paytm Wallet Me Paise Kaise Add Kare बहुत ज्यादा पसंद आया होगा।

आज हमने आपको बहुत सारे नए तरिके बताए है जिसका उपयोग करके आप अपने Paytm वॉलेट में पैसे जमा कर सकते है।

उसके बाद आप इन पैसो को ऑनलाइन पेमेन्ट या किसी अन्य ऑनलाइन काम के लिए उपयोग कर सकते है।

इसके अलावा भी हमने आपको इस एप्प के वॉलेट के बेनिफिट्स के बारे में बताया है जो आपको इस एप्प फायदों के बारे में बताएगा।

आशा है आपको आजकी पोस्ट Informative और रुचिपूर्ण लगी होगी।

Leave a Reply