एसबीआई बैंक में ऑनलाइन खाता कैसे खोलें 

नमस्कार दोस्तों , आज में आपको एसबीआई बैंक में ऑनलाइन खाता कैसे खोलें की सम्पूर्ण जानकारी दूंगा।

दोस्तों , 2020 के बाद से Bank में खाता खुलवाना काफी आसान हो चुका है। ज्यादातर सभी बैंक आपको ऑनलाइन खाता खोलने की सुविधा प्रदान करते है।

इससे हमे यह Benefit हो जाता है की हम बिना अपने बैंक Branch में जाए घर पर बैठ कर अपना Bank Account Open करवा सकते है।

Online Account Opening में आपको Paper work भी नहीं करना होता है।

देश में बहुत सारे बैंक अब ऑनलाइन Account Open करने की सुविधा प्रदान कर रहे है।

भारतीय स्टेट बैंक खाता भी अब अपनी एक App एक माध्यम से Online Account open करने का मौका दे रही है।

आप इस App के माध्यम से कुछ Steps में अपना बैंक Account Open कर सकते है।

सबसे अच्छी बात यह है की आपको Kyc करवाने के लिए भी Bank Branch नहीं जाना पड़ता है।

आप वीडियो कॉल के माध्यम से अपने घर बैठे ही Kyc कर सकते है। जब आपका Account open हो जायगा।

उसके बाद आपका Debit Card और Check Book आपके घर के Address पर भेज दी जाती है।

सीधे शब्दो में बताओ तो आप बिना अपनी ब्रांच visit किये केवल अपने घर पर रह कर ही अपना बैंक खाता खोल सकते है और सभी सुविधा का फायदा उठा सकते है।

अब ज्यादा समय खराब नहीं करते हुए में आज की पोस्ट शुरू करता हूँ।

भारतीय स्टेट बैंक खाता खोलने के लिए जरुरी दस्तावेज –

भारतीय स्टेट बैंक में खाता खोलने के लिए आपके पास कुछ जरुरी Documents होने चाहिए। कुछ important Document की list में आपको बता देता हूँ।

1 ) Passport Size Photograph ( Offline )

2 ) Pancard

3 ) Proof of Identity

Aadhar Card, Driving License, Voter id, Passport, Salary Slip, Ration Card, etc

Also, Read –

SBI में बैंक खाता खोलने के लिए Eligibility –

1 ) खाता खुलवाने वाला भारतीय नागरिक होना चाहिए।

2 ) खाता धारक की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।

3 ) 18 वर्ष से कम आयु होने पर Parents या Guardian के Behalf पर खाता खोला जायगा।

4 ) खाता खुलवाने के लिए जरुरी दस्तावेज़ होना चाहिए और Address Proof होना बहुत ज्यादा जरुरी है।

5 ) खाता खुलवाने के लिए आपको बैंक के अंदर Minimum Balance को Maintain करना होगा।

मोबाइल में SBI खाता खोलने के लिए किस App का उपयोग करे –

दोस्तों , मोबाइल फ़ोन में SBI का खाता खोलने के लिए आपको YONO App को इनस्टॉल करना होगा।

Yono Sbi की App है जिसके माध्यम से आप SBI का खाता खोल सकते है व् उसको मैनेज कर सकते है।

Yono App आपको गूगल Playstore के ऊपर मिल जायगी। आपको Playstore Open करना है और इस App को इनस्टॉल कर लेना है।

SBI में ऑनलाइन खाता कैसे खोले –

SBI में ऑनलाइन बैंक खाता खोलने के लिए आपको सबसे पहले एक Yono SBI App को Install करना होगा।

1 ) इनस्टॉल करने के बाद आपको एप्प को Open करना है।

2 ) आपके सामने एक Page आएगा जहाँ पर आपको अपने Phone से Sim 1 को Select करना है और  Next पर क्लिक करना है।

3 ) कुछ seconds की Processing के बाद आपके सामने एक New पेज आ जायगा।

4 ) इस पेज पर आपको लिखा मिलेगा , Open a New Bank Account और Proceed का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करे।

5 ) Next पेज पर आपको Open a Saving Account का ऑप्शन दिखाई देगा , इस पर क्लिक करे।

6 ) आपके सामने एक New Page आ जायगा। यहाँ पर आपको 2 Option मिलेंगे First Option में Without Branch Visit और Second Option में With Branch Visit लिखा दिखाई देगा। आपको Without Branch Visit को Select करना है।

7 ) Next Page में आपको Insta Plus Saving Account का ऑप्शन दिखाई देगा इसके ऊपर क्लिक करे।

8 ) अब आपके सामने Insta Saving Account Open करने का Page आ जायगा यहाँ पर आपको Start a New Application के ऊपर क्लिक करना है।

9 ) आपके सामने Account Opening का पेज आ जायगा। यहाँ पर आपको अपना Mobile Number और Email id Fill करनी है और Submit पर क्लिक करना है।

10 ) अब आपके मोबाइल या Email के ऊपर Otp आएगी आपको यह Fill करके Next पर क्लिक कर देना है।

11 ) Next Page पर आपको Application का Password और Security Question Set करना है।

12 ) अब आपके सामने FATCA/CRS Declaration का पेज आएगा। आपको इसके ऊपर Tick करके Next पर क्लिक करना है।

13 ) Next पेज पर आपको Term & Condition को Accept करना है।

Online खाता खोलने के 6 Steps  –

दोस्तों , ऊपर के Steps पूरे करने के बाद आपको 6 Steps और पुरे करने है। इसके बाद आपका SBI के अंदर खाता खुल जायगा।

Step 1 ( Details ) –

यहाँ पर आपको अपना आधार नंबर Fill करना है। आधार नंबर fill करने के बाद आपको Get Otp के ऊपर क्लिक कर देना है।

अब आपके आधार कार्ड से जुड़े नंबर के ऊपर Otp आएगा आपको वह otp यहाँ पर Fill कर देना है और Submit के ऊपर क्लिक करना है।

अब आपके आधार कार्ड में जो भी नाम और Address होगा वह automatically यहाँ पर दिखाई देगा।

आपको यहाँ पर अपना राज्य और City Select कर लेनी है और नेक्स्ट पर क्लिक कर देना है।

Step 2 ( Pancard Information ) –

Next पेज में आपको Pancard Number डालने का ऑप्शन दिखाई देगा। आपको यहाँ पर अपना पैनकार्ड नंबर डालना है।

Pancard Number Fill करने के बाद आपको Next पर क्लिक कर देना है।

Step3 ( Additional Information ) –

Additional Information में आपको अपनी Education , Marital Status और Gender को Select करना है।

अब आपको अपने माता पिता का नाम टाइप करना है और Declaration को Accept करके Next पर क्लिक कर देना है।

इसके बाद आपको अपनी Annual Income  और Occupation टाइप करना है। इसके बाद आपको अपने Religion और अन्य Information Fill करके Next के ऊपर क्लिक कर देना है।

Step 4 ( Nominee Details ) –

इस पेज पर आपको अपने Nominee का नाम , Relationship ,Date of Birth और Address Fill कर देना है।

इसके बाद आपको Next के ऑप्शन के ऊपर क्लिक कर देना है।

Step5 ( Select Your Home Branch ) –

यहाँ पर आपको अपनी Home branch को Select करना है। इसके लिए आपको यहाँ पर अपने City का नाम टाइप करना है।

आपकी सिटी में जितनी भी Branch होगी वह यहाँ पर दिख जायगी। आपको अपनी ब्रांच को सेलेक्ट कर लेना।

अब आपको SBI की Term & Condition को Accept करना है और Next पर क्लिक करना है।

अब आपके मोबाइल नंबर के ऊपर एक otp आया होगा , आपको वह Otp यहाँ पर fill कर देना है।

अब आपके सामने Debit Card Detail का पेज आएगा , यहाँ पर आपसे पूछा जायगा आप अपने Debit card पर क्या नाम रखना चाहते है।

आपको यहाँ पर अपना नाम लिख देना है और Next के ऊपर क्लिक कर देना है।

अब आपके सामने एक Token नंबर आएगा। आपको इसको Note कर लेना है और संभाल के रखना है।

Step 6 ( Video KYC ) –

इसके बाद आपका Last Step है Video KYC जिसके बाद आपका Account पूरी तरह से Activate हो जायगा।

Video Kyc के Page के ऊपर Schedule Video Call का ऑप्शन दिखाई देगा। आपको इसके ऊपर क्लिक करके अपनी वीडियो कॉल Fix कर लेनी है।

जब आप वीडियो कॉल करे तब आपके पास आधार कार्ड , पैनकार्ड और एक Blank Page पर आपके Sign होने चाहिए।

जब आपकी Video Kyc हो जायगी उसके 2 या 3 दिन में आपका Account नंबर आपको SMS के माध्यम से send कर दिया जायगा।

Account Open होने के 15 से 20 दिन के अंदर आपको आपका Debit Card पोस्ट के माध्यम से मिल जाता है।

Sbi में Online Net Banking कैसे शुरू करे –

दोस्तों , अपने Account में Net banking की सुविधा शुरू करने के लिए आपको सबसे पहले गूगल पर टाइप करना है onlinesbi .com .

आपके डेस्कटॉप में sbi की वेबसाइट ओपन हो जायगी। यहाँ पर आपको लॉगिन का ऑप्शन दिखाई देगा।

आपको इसके ऊपर क्लिक करना है और Continue to login पर क्लिक करना है।

अब आपके सामने new User Registration का ऑप्शन आ जायगा , आपको इसके ऊपर क्लिक करना है।

अब आपके user Registration का Form आ जायगा। आपको यह Form fill करना है।

Registration में आपको Bank Account Number, CIF Number, Branch Code, Country और Mobile Number लिखना है।

इसके बाद आपको Facility Required में Full Transaction Rights को Select करना है।

फाइनली आपको Text Number Fill करके Submit पर क्लिक कर देना है।

अब आपके फ़ोन नंबर पर एक otp आएगा उसको आपको fill करके Confirm पर क्लिक कर देना है।

अब आपके सामने एक New Option आएगा , यहाँ पर आपको लिखा मिलेगा i have a ATM Card .

आपको यह सेलेक्ट करके सबमिट पर क्लिक कर देना है। अब आपको अपने कार्ड की डिटेल fill करनी है।

जैसे – Card Holder Name, Expiry Date, CVV Etc और आखिर में आपको Proceed पर क्लिक करना है।

अब आपको New Page पर Redirect कर देगा। यहाँ पर आपको Username , Password और Term & Condition को select करना है।

Finally आपको Submit के ऊपर क्लिक करना है। अब आपके सामने एक message pop up होगा।

इस में लिखा होगा आपका Internet Banking Register हो चुका है।

भारतीय स्टेट बैंक खाता खोलने के फायदे –

1 ) ऑनलाइन खाता खोलने के लिए आपको Bank Branch के चक्कर नहीं लगाने होते है।

2 ) पुरा Process Online होता है इसलिए Zero Paper Work होता है।

3 ) आपको यहाँ पर मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग की सुविधा मिल जाती है।

4 ) आपको यहाँ पर Nomination की सुविधा दी जाती है।

5 ) आपको यहाँ पर Passbook की सुविधा नहीं मिलती है परन्तु आपको Month के end में Email के माध्यम से Bank Statement भेज दी जाती है

भारतीय स्टेट बैंक खाता से जुड़े सवाल और जवाब –

Q1 ) ऑनलाइन एसबीआई खाता कैसे खोले?

Ans – ऑनलाइन एसबीआई खाता खोलने के लिए आप Yono SBI को Install करे और ऊपर बताए गए तरिके से खाता खोल ले।

Q2 ) भारतीय स्टेट बैंक का बैलेंस कैसे चेक करें?

Ans – भारतीय स्टेट बैंक का बैलेंस आप SMS और Miss call के द्वारा चेक कर सकते है।

Q3 ) स्टेट बैंक में खाता कितने से खुलता है 2023?

Ans – दोस्तों , यह आपके Region पर Depend करता है। जैसे ग्रामीण इलाके के लिए minimum राशि 1000 रूपए , अर्ध शहरी इलाके के लिए 2000 रूपए और शहरी इलाके के लिए 3000 रूपए है।

Q4) क्या हम SBI में ऑनलाइन जीरो बैलेंस का खाता खोल सकते है ?

Ans – जी हां, आप Yono एप्प के माध्यम से ऑनलाइन जीरो बैलेंस का खाता खोल सकते है।

Q5) ऑनलाइन जीरो बैलेंस खाता कैसे खोलें?

Ans -दोस्तों , आप yono app के माध्यम से ऑनलाइन खाता खोल सकते है।

Q6) घर बैठे SBI में खाता कैसे खोलें?

Ans – आप yono app के माध्यम से घर बैठे SBI बैंक में अपना खाता खोल सकते है।

एसबीआई बैंक में ऑनलाइन खाता कैसे खोलें से आपने क्या सीखा –

दोस्तों , आज मैंने आपको एसबीआई बैंक में ऑनलाइन खाता कैसे खोलें की Detail Information देने की कोशिश की है।

मैंने भारतीय स्टेट बैंक खाता से जुड़े सभी छोटे बड़े सवाल को कवर करने की कोशिश की है ताकि आपके सभी Doubts Clear हो जाए।

आप आज की गाइड को ध्यान से Read करना तभी आपको ऑनलाइन खाता कैसे खोलते है समझ में आएगा।

दोस्तों , मुझे उम्मीद है आपको आज का आर्टिकल बहुत पसंद आया होगा। अगर आपको पसंद आया है तो इसको ज्यादा से ज्यादा शेयर करे।

Leave a Reply